हज़रत आइशा (रज़ियल्लाहु अन्हा) से मरवी है कि आनहज़रत (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने इरशाद फ़रमाया: "मोमिन अपने हुस्न-ए-अख़लाक़ की वजह से उस शख़्स जैसा मर्तबा हासिल कर लेता है जो कि तमाम दिन रोज़ा रखे और रात को इबादत करे।" (सुनन अबू दाऊद मुतरजिम/जिल्द:३)
सामान से लदा हुआ एक बहरी जहाज़ (समुद्री जहाज़) महवे-सफ़र था कि तेज़ हवाओं की वजह से वह उलटने लगा। क़रीब था कि जहाज़ डूब जाता, उसमें मौजूद ताज़िरों (व्यापारियों) ने कहा कि बोझ हल्का करने के लिए कुछ सामान समंदर बुर्द (समुद्र में डालना) करते हैं। ताज़िरों ने मशविरा करके तय किया कि सबसे ज़्यादा सामान जि...