हदीस अल-रसूल ﷺ

عَنِ ابْنِ عَبَّاسٍ رَضِيَ اللهُ عَنْهُمَا، قَالَ: لَا تَعِبْ عَلَى مَنْ صَامَ، وَلَا عَلَى مَنْ أَفْطَرَ، قَدْ صَامَ رَسُولُ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ فِي السَّفَرِ وَأَفْطَرَ(مسلم: ۱۱۱۳)
अनुवाद
हज़रत इब्न अब्बास (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) से रिवायत है कि उन्होंने कहा: उस पर ऐब न लगाओ जिसने (सफ़र में) रोज़ा रखा और न उस पर (ऐब लगाओ) जिसने रोज़ा छोड़ा, हक़ीक़तन रसूलल्लाह (ﷺ) ने सफ़र में कभी रोज़ा रखा, और (कभी) रोज़ा छोड़ा।
एक माँ का अटूट ईमान
लेख

एक माँ का अटूट ईमान

शायर-ए-ख़त्म-ए-नबुव्वत सैय्यद अमीन गीलानी (रहमतुल्लाह अलैह) अपनी जेल का वाक़िया बयान करते हुए कहते हैं: "एक दिन जेल का सिपाही आया और मुझसे कहा कि आपको दफ़्तर में सुपरिंटेंडेंट साहब बुला रहे हैं। मैं दफ़्तर पहुँचा तो देखा कि वालिदा साहिबा (माता जी) मेरी अहलिया (पत्नी) और बेटे सलमान गीलानी के साथ बै...