हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ियल्लाहु अन्हु) ने फ़रमाया कि नबी अकरम (ﷺ) ने फ़रमाया: "नमाज़ बग़ैर वुज़ू के क़ुबूल नहीं की जाती और न सदक़ा हराम माल से क़ुबूल किया जाता है।"
हज़रत बिलाल (रज़ि.) से एक बार किसी ने पूछा कि "आपने पहली बार हुज़ूर नबी करीम ﷺ को कैसे देखा?" हज़रत बिलाल (रज़ि.) फ़रमाते हैं कि "मैं मक्के के लोगों को बहुत ही कम जानता था। क्योंकि मैं एक ग़ुलाम था और अरब में ग़ुलामों के साथ अमानवीय (ज़ुल्म भरा) सुलूक आम था। उनकी हैसियत से बढ़कर उनसे काम लिया जाता थ...