साद बिन अबी वक़्क़ास (रज़ियल्लाहु अन्हु) से रिवायत है कि: अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने उस्मान बिन मज़ऊन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की (तरफ़ से) निकाह को छोड़कर इबादत में मशगूल रहने (के इरादे) को रद्द फ़रमा दिया। अगर आप उन्हें इजाज़त दे देते तो हम सब ख़ुद को खस्सी कर लेते।
दो औरतें क़ाज़ी इब्न अबी लैला की अदालत में पहुँचीं, यह अपने ज़माने के मशहूर और जाने-माने क़ाज़ी थे।
क़ाज़ी ने पूछा, "तुम दोनों में से किसे पहले बात करनी है?"
उनमें से बड़ी उम्र वाली महिला ने दूसरी से कहा, "तुम अपनी बात क़ाज़ी साहब के सामने रखो।"
वह कहने लगी, "क़ाज़ी साहब, यह मेरी फूफी (बुआ)...