عَنْ أَبِي هُرَيْرَةَ، قَالَ: قَالَ رَسُولُ اللَّهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ: لَا تَحْلِفُوا بِآبَائِكُمْ، وَلَا بِأُمَّهَاتِكُمْ، وَلَا بِالْأَنْدَادِ، وَلَا تَحْلِفُوا إِلَّا بِاللَّهِ، وَلَا تَحْلِفُوا بِاللَّهِ إِلَّا وَأَنْتُمْ صَادِقُونَ(ابو داؤد: ۳۲۴۸)
अनुवाद
हज़रत अबू हुरैरा (रज़ि.) से मरवी है कि रसूलल्लाह (ﷺ) ने फ़रमाया: "अपने बापों या माओं के नाम की क़समें न खाया करो और न बुतों के नाम की। सिर्फ़ अल्लाह के नाम की क़सम खाया करो, और अल्लाह की क़सम भी उसी सूरत में खाओ जब तुम सच्चे हो।"