हदीस अल-रसूल ﷺ

عَنْ جَابِرِ بْنِ عَبْدِ اللَّهِ رَضِيَ اللَّهُ عَنْهُمَا قَالَ:‏‏‏‏ قَالَ رَسُولُ اللَّهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ:‏‏‏‏ مِفْتَاحُ الْجَنَّةِ الصَّلَاةُ وَ مِفْتَاحُ الصَّلَاةِ الْوُضُوءُ(ترمذی : ۴/كتاب الطهارة)
अनुवाद
हज़रत जाबिर बिन अब्दुल्लाह रज़ियल्लाहु अन्हुमा ने फरमाया कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया: "नमाज़ जन्नत की कुंजी है, और नमाज़ की कुंजी वुज़ू है।"
दिल और दिमाग का संतुलन
लेख

दिल और दिमाग का संतुलन

दुनिया दिल और दिमाग को एक ही खाने में रख देती है, दोनों का सिरा एक दूसरे से इस तरह मिला देती है जैसे उनमें कोई अंतर या विशेषता न हो, या फिर एक छोर यह है कि दोनों के बीच इस कदर दूरी पैदा कर देती है जैसे दोनों का अस्तित्व ही एक दूसरे से दूर और अलग रहना हो। सही बात यह है कि दोनों ही रास्ते अतिवाद (انتہ...