हदीस अल-रसूल ﷺ

عَنْ أَنَسٍ رَضِيَ اللَّهُ عَنْهُ ، قَالَ : قَالَ رَسُولُ اللَّهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ : انْصُرْ أَخَاكَ ظَالِمًا أَوْ مَظْلُومًا ، قَالُوا : يَا رَسُولَ اللَّهِ ، هَذَا نَنْصُرُهُ مَظْلُومًا ، فَكَيْفَ نَنْصُرُهُ ظَالِمًا ؟ قَالَ : تَأْخُذُ فَوْقَ يَدَيْهِ(بُخاری:۲۴۴۴)
अनुवाद
हज़रत अनस (रजि.) ने फ़रमाया कि रसूल-ए-करीम (ﷺ) ने फ़रमाया, अपने भाई की मदद कर चाहे वह ज़ालिम हो या मज़लूम। सहाबा ने अर्ज़ किया, या रसूल अल्लाह! हम मज़लूम की तो मदद कर सकते हैं। लेकिन ज़ालिम की मदद किस तरह करें? आप (ﷺ) ने फ़रमाया कि ज़ुल्म से उसका हाथ पकड़ लो (यही उसकी मदद है)।
'रहमान' और 'रहीम' नाम के उपयोग के शरई अहकाम
लेख

'रहमान' और 'रहीम' नाम के उपयोग के शरई अहकाम

"रहमान" शब्द का प्रयोग अल्लाह तआला के अलावा किसी और के लिए करना जायज़ नहीं है, बल्कि हराम है। अगर कोई व्यक्ति किसी इंसान को "रहमान" कहे तो यह शिर्क है, क्योंकि अल्लाह तबारक व तआला के अलावा कोई भी ऐसा नहीं हो सकता जिसकी रहमत (दया) इतनी विशाल हो। इसलिए किसी और को रहमान या अर-रहमान कहना जायज़ नहीं है।...