हदीस अल-रसूल ﷺ

عَنْ عَائِشَةَ، قَالَتْ:‏‏‏‏ إِنْ كُنَّا آَلَ مُحَمَّدٍ نَمْكُثُ شَهْرًا مَا نَسْتَوْقِدُ بِنَارٍ إِنْ هُوَ إِلَّا الْمَاءُ وَالتَّمْرُ(ترمذی:۲۴۷۱)
अनुवाद
हज़रत आइशा (रज़ि.) फ़रमाती हैं: हम आले मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ऐसे थे कि एक-एक महीना चूल्हा नहीं जलाते थे, हमारा गुज़र-बसर सिर्फ़ खजूर और पानी पर होता था।
इमाम अबू बक्र बाक़िलानी (रह.) का ईसाई भिक्षु को लाजवाब जवाब
लेख

इमाम अबू बक्र बाक़िलानी (रह.) का ईसाई भिक्षु को लाजवाब जवाब

इस्लाम के मशहूर मुनाज़िर (बहस करने वाले विद्वान) इमाम अबू बक्र बाक़िलानी (रहमतुल्लाही अलैहि) से एक ईसाई राहिब (भिक्षु/पादरी) ने मुलाक़ात की। बातचीत के दौरान ईसाई राहिब ने कहा, "तुम मुसलमान नस्ल-परस्त (जातिवादी/पक्षपाती) होते हो?" इमाम अबू बक्र बाक़िलानी ने पूछा: "वह कैसे?" ईसाई राहिब: "तुम्हार...