नबी करीम (ﷺ) ने फ़रमाया: "ऐ मुसलमान औरतो! हरगिज़ कोई पड़ोसन अपनी दूसरी पड़ोसन के लिए (मामूली हदिया को भी) हक़ीर न समझे, ख़्वाह वह बकरी का खुर ही क्यों न हो।"
बनी इसराइल का एक अनाथ बच्चा हर काम अपनी माँ से पूछकर उनकी मर्ज़ी के मुताबिक किया करता था। उसने एक खूबसूरत गाय पाली और हर वक्त उसकी देखभाल में मसरूफ (व्यस्त) रहता था। एक बार एक फ़रिश्ता इंसानी रूप में उस बच्चे के सामने आया और गाय खरीदने का इरादा ज़ाहिर किया। बच्चे ने कीमत पूछी तो फ़रिश्ते ने बहुत कम...