قُلْ لِّعِبَادِیَ الَّذِیْنَ اٰمَنُوْا یُقِیْمُوا الصَّلٰوةَ وَ یُنْفِقُوْا مِمَّا رَزَقْنٰهُمْ سِرًّا وَّ عَلَانِیَةً مِّنْ قَبْلِ اَنْ یَّاْتِیَ یَوْمٌ لَّا بَیْعٌ فِیْهِ وَ لَا خِلٰلٌ(۳۱)(سورۃ ابراھیم)
अनुवाद
मेरे जो बंदे ईमान लाए हैं, उनसे कह दो कि वह नमाज़ क़ायम करें, और हमने उनको जो रिज़्क़ दिया है उसमें से पोशीदा तौर पर भी और अलानिया भी (नेकी के कामों में) ख़र्च करें (और यह काम) उस दिन के आने से पहले पहले (कर लें) जिसमें न कोई ख़रीदो फ़रोख़्त होगी, न कोई दोस्ती आएगी।(३१)(आसान तर्जुमा-तुल-क़ुरआन)
यानी: इससे मुराद हिसाब व किताब का दिन है। उस दिन कोई शख़्स पैसे ख़र्च कर के जन्नत नहीं ख़रीद सकेगा और न दोस्ती के तअल्लुक़ात की बिना पर अपने आप को अज़ाब से बचा सकेगा।(आसान तर्जुमा-तुल-क़ुरआन)