https://islamictube.in/new_site/public/images/news_images/6655_2026-10-31_islamictube.webp

Census 2027: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल; देखें पूरी लिस्ट और स्व-गणना की तारीख

2011 के बाद अगली जनगणना की तारीखों का ऐलान हो गया है। जनगणना आयुक्त की अधिसूचना के मुताबिक, देश के ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गिनती 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। केंद्र सरकार ने शेड्यूल से पहले ही 33 सवालों की सूची जारी कर दी थी। इस बार घर-घर जाकर मकान, परिवार, बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।

अहम तारीखें

स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन): 10 से 24 जनवरी 2027

घर-घर जनगणना: 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027

संदर्भ तिथि: 1 मार्च 2027, मध्यरात्रि

रिव्यू फेज: 1 से 5 मार्च 2027

पहले चरण में कौन-से इलाके शामिल नहीं?

मणिपुर में अगली घोषणा तक तारीख तय नहीं।

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में इस शेड्यूल के दौरान जनगणना नहीं होगी।

लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित इलाके भी बाहर हैं।

जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

मकान से जुड़े सवाल

भवन नंबर और जनगणना मकान नंबर

फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री

दीवार में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री

छत में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री

मकान का उपयोग किस काम के लिए

मकान की स्थिति

परिवार से जुड़े सवाल

7. परिवार का क्रमांक

8. परिवार में सामान्य रूप से रहने वालों की कुल संख्या

9. परिवार के मुखिया का नाम

10. मुखिया का लिंग

11. मुखिया SC/ST या अन्य वर्ग से है या नहीं

12. मकान के स्वामित्व की स्थिति

13. उपलब्ध कमरों की संख्या

14. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या

बुनियादी सुविधाएं

15. पीने के पानी का मुख्य स्रोत

16. पेयजल स्रोत की उपलब्धता

17. रोशनी का मुख्य स्रोत

18. शौचालय की उपलब्धता

19. शौचालय का प्रकार

20. गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था

21. स्नानघर की उपलब्धता

22. रसोईघर और LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता

23. खाना पकाने का मुख्य ईंधन

संसाधन और सुविधाएं

24. रेडियो या ट्रांजिस्टर

25. टेलीविजन

26. इंटरनेट सुविधा

27. लैपटॉप या कंप्यूटर

28. टेलीफोन, मोबाइल या स्मार्टफोन

29. साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड

30. कार, जीप या वैन

अन्य जानकारी

31. परिवार द्वारा खाया जाने वाला मुख्य अनाज

32. परिवार से संबंधित अन्य निर्धारित जानकारी

33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)

स्व-गणना की सुविधा

घर-घर गिनती शुरू होने से पहले, 10 से 24 जनवरी 2027 तक नागरिक खुद अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।