https://islamictube.in/new_site/public/images/news_images/7002_2026-10-29_islamictube.jpg

कर्नाटक: 1 नवंबर से ₹8 प्रति लीटर महंगा होगा नंदिनी दूध, कैबिनेट ने दी मंजूरी

कर्नाटक सरकार ने नंदिनी दूध (Nandini Milk) की कीमतों में ₹8 प्रति लीटर की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। बढ़ी हुई कीमत में से ₹7 सीधे दूध उत्पादक किसानों को दिए जाएंगे, जबकि ₹1 दुग्ध सहकारी समितियों (Milk Cooperatives) को मिलेगा।

- ₹46 वाला दूध अब ₹54 मे

- नंदिनी का सामान्य टोंड दूध, जो अभी ₹46 प्रति लीटर मिलता है, अब ₹54 प्रति लीटर मिलेगा। इससे आम जनता के घरेलू बजट पर असर पड़ेगा।किसानों को मिलेगी आर्थिक राहत:

- राज्य के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा के अनुसार, कीमतें बढ़ाने का मुख्य मकसद लागत झेल रहे किसानों को राहत देना है। किसान और दुग्ध समितियां लंबे समय से प्रदर्शन कर दाम बढ़ाने की मांग कर रही थींबस किराया बढ़ाने का फैसला टला:कैबिनेट बैठक में ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की ओर से बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, लेकिन सरकार ने फिलहाल बस किराए में कोई बढ़ोतरी न करने का निर्णय लिया है।